होली स्पेशल ट्रेनों का परिचालन

Share This News

होली के अवसर पर यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ के मद्देनजर रेलवे द्वारा कई स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है । इसी कड़ी में निम्नानुसार अतिरिक्त स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा:

  1. गाड़ी संख्या 05060/05059 लालकुआं-कोलकाता-लालकुआं स्पेशल (छपरा-सीवान-हाजीपुर- मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर-बरौनी के रास्ते) – गाड़ी संख्या 05060 लालकुआं-कोलकाता स्पेशल 05.03.2026 से 26.03.2026 तक प्रत्येक गुरूवार को लालकुआं से 13.35 बजे खुलकर अगले दिन शुक्रवार को 23.55 बजे कोलकाता पहुंचेगी । वापसी में गाड़ी संख्या 05059 कोलकाता-लालकुआं स्पेशल 07.03.2026 से 28.03.2026 तक प्रत्येक शनिवार को 05.00 बजे खुलकर अगले दिन 15.45 बजे लालकुआं पहुंचेगी । अप एवं डाउन दिशा में यह ट्रेन गोरखपुर-थावे-सीवान-छपरा-सोनपुर-हाजीपुर-मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर-बरौनी-किउल सहित अन्य प्रमुख स्टेशनांे पर रूकेगी ।
  2. गाड़ी संख्या 05506/05505 सहरसा-पूर्णिया कोर्ट-सहरसा स्पेशल – गाड़ी संख्या 05506 सहरसा-पूर्णिया कोर्ट स्पेशल 06.03.2026 से 15.03.2026 तक प्रत्येक मंगलवार, शुक्रवार, शनिवार एवं रविवार को सहरसा से 13.20 से बजे खुलकर 15.30 बजे पूर्णिया कोर्ट पहुंचेगी । वापसी में गाड़ी संख्या 05505 पूर्णिया कोर्ट-सहरसा स्पेशल 09.03.2026 से 17.03.2026 तक प्रत्येक सोमवार, मंगलवार, शुक्रवार एवं शनिवार को पूर्णिया कोर्ट से 15.00 बजे खुलकर 18.30 बजे सहरसा पहुंचेगी । अप एवं डाउन दिशा में यह ट्रेन दौरम मधेपुरा, मुरलीगंज एवं बनमंखी स्टेशनांे पर रूकेगी ।
  3. गाड़ी संख्या 09803/09804 सोगरिया-दानापुर-सोगरिया होली स्पेशल – गाड़ी संख्या 09803 सोगरिया-दानापुर स्पेशल 01.03.2026 को सोगरिया से 23.10 से बजे खुलकर अगले दिन 23.45 बजे दानापुर पहुंचेगी । वापसी में गाड़ी संख्या 09804 दानापुर-सोगरिया स्पेशल 03.03.2026 को दानापुर से 01.15 बजे खुलकर अगले दिन 01.10 बजे सोगरिया पहुंचेगी । अप एवं डाउन दिशा में यह ट्रेन आरा, बक्सर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, मिर्जापुर, प्रयागराज छिवकी, सतना, मैहर, कटनी सहित अन्य प्रमुख स्टेशन पर रूकेगी ।
  4. गाड़ी संख्या 03035/03036 डानकुनी-पटना-डानकुनी स्पेशल – गाड़ी संख्या 03035 डानकुनी-पटना स्पेशल 27.02.2026 एवं 04.03.2026 को डानकुनी से 00.30 से बजे खुलकर 14.45 बजे पटना पहुंचेगी । वापसी में गाड़ी संख्या 03036 पटना-डानकुनी स्पेशल 27.02.2026 एवं 04.03.2026 को पटना से 16.15 बजे खुलकर अगले दिन 07.00 बजे डानकुनी पहुंचेगी । अप एवं डाउन दिशा में यह ट्रेन फतुहा, बख्तियारपुर, मोकामा, किउल, झाझा, जसीडीह सहित अन्य प्रमुख स्टेशनांे पर रूकेगी ।
  5. गाड़ी संख्या 05064/05063 गोमतीनगर-मालतीपाटपुर-गोमतीनगर स्पेशल – गाड़ी संख्या 05064 गोमतीनगर-मालतीपाटपुर स्पेशल 26.02.2026 से 26.03.2026 तक प्रत्येक गुरूवार को गोमतीनगर से 18.55 से बजे खुलकर शनिवार को 03.30 बजे मालतीपाटपुर पहुंचेगी । वापसी में गाड़ी संख्या 05063 मालतीपाटपुर-गोमतीनगर स्पेशल 28.02.2026 से 28.03.2026 तक प्रत्येक शनिवार को मालतीपाटपुर से 11.15 बजे खुलकर अगले दिन 20.00 बजे गोमतीनगर पहुंचेगी । इस स्पेशल ट्रेन का परिचालन पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, सासाराम, डेहरी ऑन सोन, गया के रास्ते किया जाएगा ।

कुसुम न्यूज़ से कुमार की रिपोर्ट

Leave a comment