घाटशिला उपचुनाव के लिए मतदान सुबह 7 बजे आरंभ हुआ और यह प्रक्रिया शाम 5 बजे तक जारी रहेगी। रविवार देर शाम ही मतदान दलों को सभी सामग्रियों और निर्देशों के साथ अलग-अलग बूथों के लिए रवाना कर दिया गया था। मतदान से पहले जिला प्रशासन के डीसी और एसपी ने सुरक्षा तथा लॉजिस्टिक तैयारियों की विस्तृत जांच की। मतदान स्थल के भीतर और बाहर निगरानी के लिए CCTV की व्यवस्था की गई है, जिससे पूरे मतदान क्रम पर लगातार नजर रखी जा सके।
श हर के मतदाताओं में मतदान को लेकर विशेष उत्साह दिखाई दे रहा है। बुजुर्गों से लेकर दिव्यांग मतदाता तक सुबह-सुबह पोलिंग बूथों पर पहुँचते नजर आए। सभी केंद्रों पर तैनात सहायक कर्मी विशेष जरूरत वाले मतदाताओं को आसानी से मतदान कराने में हरसंभव मदद कर रहे हैं।