कलेक्ट्रेट के तीन कंट्रोल रूम सभी बूथों के सीधे संपर्क में

Share This News

जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह उपायुक्त श्री आदित्य रंजन के निर्देशानुसार नगर निकाय चुनाव को शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह सक्रिय है। पूरे जिले में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ कर दी गई है तथा प्रत्येक मतदान केंद्र पर सुरक्षा बलों की तैनाती सुनिश्चित की गई है। संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील बूथों पर विशेष पुलिस फोर्स तैनात है।

वहीं कलेक्ट्रेट के फर्स्ट फ्लोर पर तीन कंट्रोल रूम बनाए गए हैं। जो धनबाद नगर निगम तथा चिरकुंडा नगर परिषद के 1019 बूथ के सीधे संपर्क में है।

एक कंट्रोल रूम धनबाद नगर निगम के वार्ड संख्या 1 से 39 के लिए, दूसरा कंट्रोल रूम वार्ड संख्या 40 से 55 एवं तीसरा कंट्रोल रूम चिरकुंडा नगर परिषद के वार्ड संख्या 1 से 21 के लिए बनाया गया है।

जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी श्रीमती सुनीता तुलस्यान, श्री घनश्याम दुबे, श्री अंकित वासन व श्री पुष्कर चंद्र झा के नेतृत्व में कंट्रोल रूम में प्रतिनियुक्त शिक्षिका तथा महिला बाल विकास पदाधिकारी द्वारा मतदान केंद्र के प्रेसाइडिंग ऑफीसर से हर 2 घंटे के अंतराल में सीधा संपर्क कर रिपोर्ट ली जा रही है।

कुसुम न्यूज़ से कुमार की रिपोर्ट

Leave a comment