Breaking News

उपायुक्त की अध्यक्षता में सैरात दर संशोधन को लेकर बैठक आयोजित

Share This News

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी श्री आदित्य रंजन की अध्यक्षता में नगर निगम क्षेत्र में सैरात दर संशोधन के लिए बैठक आयोजित की गई।

बैठक में नगर आयुक्त श्री आशीष गंगवार ने बताया कि धनबाद नगर निगम क्षेत्र में 17 सैरात पार्किंग है। इनमें बरटांड बस स्टैंड, बैंक मोड़ स्थित झरिया टेक्सटाइल मार्केट रोड की दोनों ओर, लिलोरी मंदिर पार्क एवं कतरास बाजार हटिया स्थित पार्किंग एवं स्टॉल (बकरी हट्टा) में बंदोबस्ती नहीं हो पा रही है। जबकि उपरोक्त स्थलों के लिए कई बार विज्ञापन प्रकाशित किए गए हैं।

बैठक में उपायुक्त ने कहा कि उपरोक्त चारों स्थलों के लिए विगत कुछ वित्तीय वर्ष के रेट निकालकर एक बेस रेट तैयार करें। उसे विभाग को भेजें। विभाग से अनुमति मिलने के पश्चात सैरात दर निर्धारित करके, विज्ञापन प्रकाशित कराकर बंदोबस्ती करें।

बैठक में उपायुक्त श्री आदित्य रंजन, नगर आयुक्त श्री आशीष गंगवार, अनुमंडल दंडाधिकारी श्री लोकेश बारंगे, सहायक नगर आयुक्त सुश्री शिखा कुमारी, सिटी मिशन मैनेजर श्री अमनदीप, सहायक श्री सोनू कुमार मौजूद थे।

Leave a comment