Breaking News

आईडीए गिरिडीह ब्रांच का गठन ऐतिहासिक-डा.विवेक कुमार

Share This News

इंडियन डेंटल एसोसिएशन के द्वारा गिरिडीह ब्रांच का स्थापना समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया,उक्त कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डेंटल कौंसिल ऑफ़ इंडिया कार्यकारिणी समिति के सदस्य सह झारखंड स्टेट डेंटल काउंसिल के अध्यक्ष डॉ विवेक कुमार मुख्य रूप से उपस्थित थे!
उक्त समारोह में उपस्थित दंत चिकित्सकों शिक्षाविदों और छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए डॉ विवेक कुमार ने कहा कि आधुनिक युग में दंत चिकित्सक केवल डॉक्टर ही नहीं बल्कि जन स्वास्थ्य के प्रहरी,नैतिक आचरण के संवाहक और समाज में लोगों को स्वस्थ,सुरक्षित एवं खुशहाल रखने वाले सच्चे सेवा-कर्ता हैँ! आगे उन्होंने सभी चिकित्सकों से अधिक से अधिक स्कूल डेंटल हेल्थ कार्यक्रम ग्रामीण क्षेत्रों में शिविर स्क्रीनिंग कैंप एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने की अपील की और कहा कि हमारी जिम्मेदारी निजी प्रेस प्रेक्टिस से आगे बढ़कर समाज तक पहुंचना हमारा मुख्य लक्ष्य होगा!
आगे डॉक्टर विवेक कुमार ने कहा कि इंडियन डेंटल एसोसिएशन के द्वारा राज्य के सभी जिलों में डेंटल विभाग का ब्रांच होगा ताकि लोगों के बीच नैतिक चिकित्सा व समाज सेवा के क्षेत्र में दंत चिकित्सा को पारदर्शिता के साथ मजबूत किया जा सके!
ज्ञात रहे की डेंटल काउंसिल आफ इंडिया कार्यकारिणी समिति के सदस्य सह झारखंड स्टेट डेंटल काउंसिल के अध्यक्ष डॉ विवेक कुमार ने डेंटल काउंसिल के हित में अनेकों उल्लेखनीय कार्य किए हैं,डॉ विवेक कुमार के उल्लेखनीय प्रयास से देश के सभी 316 डेंटल कॉलेजों में बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली को सुचारू रूप से कार्यान्वयन करने के साथ-साथ डेंटल सर्जरी कोर्स की सीटों को मान्यता देने की बात हो या फिर रिम्स के सभी विभागों में मास्टर आफ डेंटल सर्जरी में स्नातकोत्तर की पढ़ाई की मांग जैसे अनेकों महत्वपूर्ण एवं ऐतिहासिक कार्य जो इन्होंने पूरी ईमानदारी और तत्परता के साथ डेंटल काउंसिल के लिए उल्लेखनीय व ऐतिहासिक कार्य करने का काम किया है!
आगे उन्होंने एवं कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित आईडीए झारखंड के अध्यक्ष डॉक्टर एन एन सिंह ने गिरिडीह ब्रांच के अध्यक्ष डॉक्टर चंदन कुमार सिंह एवं सचिव डॉ बी के झा के प्रति विश्वास जताते हुए कहा की निश्चित रूप से इनके नेतृत्व में दंत चिकित्सा के क्षेत्र में गिरिडीह ब्रांच बेहतरी की और अग्रसर होगी,आगे उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित सभी दंत चिकित्सकों,शिक्षाविदों और छात्र-छात्राओं को बधाई के साथ शुभकामनाएं दी!
उक्त कार्यक्रम में डॉ शरद कुमार,डॉ डीके भगत,डॉ अमृत आनंद,डॉ सुमन कुमार,डॉक्टर दीपक पांडा,डॉ मोहित कुमार,डॉ सौरव जगनानी,डॉ सौरभ कुमार तरवे एवं धनबाद से डॉ विजय प्रकाश,डॉ धीरज कुमार,डॉ विवेक प्रकाश एवं डॉक्टर सुमित कुमार सहित डेंटल एसोसिएशन के सभी डॉक्टर व सैकड़ो छात्र-छात्राएं उपस्थित थे!

कुसुम न्यूज़ से कुमार की रिपोर्ट

Leave a comment